“ऐ दिल है मुश्किल” मुश्किल में आ गयी है ।देश प्रेम के आगे ,जय हिन्द

Unknown 10:44
“ऐ दिल है मुश्किल” मुश्किल में आ गयी है ।देश प्रेम के आगे ,जय हिन्द

भोपाल. शुक्रवार को सिल्वर स्क्रीन्स पर रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज हुई, लेकिन मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, बिहार और झारखंड में हिंदू संगठनों के हंगामे की वजह से कई टॉकीजों में शो रद्द करने पड़े। प्रदर्शन करने वालों ने चेतावनी दी कि अगर फिल्म दोबारा चलाई तो टॉकीजों में घुसकर तोड़फोड़ की जाएगी। हालांकि, महाराष्ट्र में शांति है, जबकि यहीं से इस फिल्म के ख्रिलाफ प्रदर्शन शुरू हुए थे। बता दें कि फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान है। उड़ी हमले के बाद पाक कलाकारों का भारत में विरोध हो रहा है। 

पहले से तैयार थे हिंदू संगठन...

- शुक्रवार को जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई, पहले से विरोध के लिए तैयार बैठे हिंदू संगठनों ने सिनेमाघरों में घुसकर हंगामा कर दिया। इससे कई जगह शो रद्द करने पड़े।
- मध्य प्रदेश के जबलपुर में 'हिंदू सेवा परिषद' के कार्यकर्ताओं ने समदड़िया मॉल के मल्टीप्लेक्स से दर्शकों को बाहर निकाल दिया।
- सुबह 9 बजे शो शुरू होते ही कार्यकर्ता वहां पहुंच गए थे। उन्होंने फिल्म के पोस्टर फाड़े और उन्हें आग लगा दी।
- जबलपुर में यह फिल्म तीन टॉकीजों में रिलीज हुई है। हंगामे के चलते सभी जगह शो रद्द करने पड़े।
- हिंदू सेवा परिषद के अध्यक्ष अतुल जैसवानी ने चेतावनी दी कि अगर शो दुबारा शुरू हुए, तो टॉकीजों में तोड़फोड़ कर दी जाएगी।
- उन्होंने कहा कि, 15 दिन पहले हमने प्रशासन को इस बारे में चेताया था, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
- ग्वालियर में भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध किया। मुरार में श्री टॉकीज पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
- इसके बाद श्री टॉकीज और डीडी मॉल में फन सिनेमा के बाहर सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है।
-भोपाल के सिनेमाघरों के बाहर पुलिस तैनात है। यहां अल्पना सिनेमा सहित अन्य टॉकीजों के बाहर प्रदर्शन हुआ।

छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में भी शो रद्द
- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के मंडी सिनेमा मॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म का शो रद्द करवा दिया।
- पटना के मोना टॉकीज पर बीजेपी के कार्यकर्ता ने नारेबाजी की। वे काफी देर तक हंगामा करते रहे।
- झारखंड के रांची में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने गिल्ट्ज सिनेमा, फन और आईलेक्स सिनेमा के सामने प्रदर्शन किया और फिल्म के शो को रुकवा दिया।

“ऐ दिल है मुश्किल” देखने आये दर्शकों में आ गयी देशभक्ति गरज के बोले नहीं देखनी तो नहीं देखनी।


आज करण जौहर की फ़िल्म ‘ऐ दिल हैं मुश्किल’ देशभर में रिलीज़ हो गयी हैं। काफ़ी विवादों के बाद आज ये फ़िल्म रिलीज़ हो पाई हैं। उरी हमले के बाद पाक कलाकारों पर चल रहे विरोध के कारण ये फ़िल्म मुश्किलों में आ गयी हैं।

घटना पटना शहर की हैं जहाँ आज सुबह से ही  “ऐ दिल है मुश्किल” सिनेमाघरो में लग गयी, “ऐ दिल है मुश्किल” का विरोध करने सिर्फ़ तीन युवक ही पहुँचे। भारत में सेक्युलरो की कमी नहीं हैं। देशभक्तों की बहुत कमी हैं भारत में। सभी सेक्युलर तत्व ऐ दिल हैं मुश्किल देखने आ रहे रहे थे और बेचारे 3 देशभक्त बैठे विरोध कर रहे थे। तभी अचानक एक बहुत अच्छी घटना घटी।

इन 3 देशभक्तो को पाकिस्तान परस्तों के खिलाफ प्रदर्शन करता देख वो लोग भी इनके साथ शामिल हो गए जो “ऐ दिल है मुश्किल” देखने के लिए सिनेमाघर में जा रहे थे। अचानक ही सेक्युलरो में भी देशभक्ति जाग उठी और फ़िल्म छोड़ कर प्रदर्शन करने लगे। 3 देशभक्तों के साथ देखते ही देखते 50 देशभक्त हो गए। सबने  जमकर पाकिस्तान परस्त फ़िल्मबाजों के खिलाफ नारेबाजी की और फिल्म के बहिष्कार का ऐलान किया। पाकिस्तान परस्तों के पोस्टर भी जलाये और प्रण लिया की किसी पाकिस्तान परस्त फिल्मबाज़ की  कोई फिल्म नहीं देखेंगे। पाकिस्तान परस्तों के पोस्टर भी जलाये और प्रण लिया की किसी पाकिस्तान परस्त फिल्मबाज़ की कोई फिल्म नहीं देखेंगे

एमएनएस ने विरोध को दी थी हवा
-उड़ी अटैक के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ देशभर में गुस्सा है।
- हिंदू संगठन और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर बैन लगाने की मांग की थी।
- उन्होंने 'ए दिल है मुश्किल' से पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को रिप्लेस करने की भी अपील की थी।
- हालांकि, बाद में एमएनएस 3 शर्तों के साथ फिल्म रिलीज की इजाजत देने पर राजी हो गया था।
- एनएनएस ने शर्त रखी थीं कि फिल्म की शुरुआत में उड़ी हमले के शहीदों को एक मैसेज के जरिए श्रद्धांजलि दी जाएगी। सेना के फंड में 5 करोड़ रुपए जमा करने होंगे और लिखित में देना होगा कि आग से किसी भी फिल्म में पाक कलाकारों को काम नहीं दिया जाएगा।

पाकिस्तानी उच्चायुक्त के जासूसी में पकड़े जाने के बाद मामला और बढ़ा..
- दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को पाकिस्तानी हाईकमीशन के एक अफसर को सीक्रेट डॉक्यूमेंटस के साथ हिरासत में लिया था।
- इस घटना के बाद पाकिस्तान का विरोध और तेज हो गया है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »